Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नए साल में महंगे हुए एसी, फ्रिज, मार्च तक वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी आएगा उछाल

 नई दिल्ली 

उपभोक्ता टिकाऊ सामान कंपनियों की ओर से कच्चे माल और ढुलाई भाड़े में बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर पड़ने लगा है। इससे पहले ही नए साल में एयर कंडीशनर (एसी) और रेफ्रिजरेटर महंगे हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि वॉशिंग मशीन के दाम भी जल्द ही बढ़ सकते हैं। यह बढ़ोतरी इस महीने बाद या मार्च तक हो सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कमतों में पांच से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सिएमा) के मुताबिक, कंपनियों ने जनवरी से मार्च तक कीमतों में पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष सतीश एनएस ने बताया कि जिंस कीमतों, वैश्विक ढुलाई भाड़े और कच्चे माल की लागत में अभूतपूर्व वृद्धि के बाद हमने रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर श्रेणियों में अपने उत्पादों की कीमतों में तीन से पांच फीसदी तक की वृद्धि की। वहीं, पैनासोनिक इंडिया के डिविजनल निदेशक (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स) फुमियासु फूजिमोरी ने कहा कि जिंसों के दाम और बढ़ने तथा आपूर्ति श्रृंखला की वजह से एसी कीमतों में और बढ़ोतरी को सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *