Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋण देने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

  • अपना व्यापार के नाम से खोली थी फाइनेंस कम्पनी, जनवरी में दर्ज हुआ था मुकदमा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    फाइनेंस कम्पनी खोलकर ऋण देने के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर रुपए हड़पने के संबंध में करीब एक साल पहले दर्ज मामले में जंक्शन पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सोनी (33) पुत्र सतपाल सोनी और विनोद सोनी (31) पुत्र सुरेन्द्र सोनी निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई भूपसिंह ने बताया कि सोनू अरोड़ा (37) पुत्र जगदीश प्रसाद अरोड़ा निवासी वार्ड नम्बर 8, सेक्टर नम्बर 12, हनुमानगढ़ जंक्शन ने 22 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि राहुल सोनी पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, तरसेम सिंह पुत्र करनैल सिंह, मनोज कुमार, कमल कुमार, रमेश शर्मा वगैरा ने अपना व्यापार के नाम से फाइनेंस कम्पनी का कार्यालय जंक्शन में भगतसिंह चौक से राजीव चौक के बीच लक्ष्मी टावर में खोला। इन लोगों ने पम्पलेट बांटकर व होर्डिंग लगाकर अलग-अलग शहरों में अपनी शाखाएं खोलकर लोन देने के लिए प्रचार-प्रसार किया। लोन देने के नाम पर कम्पनी की आड़ में इन्होंने जालसाजी कर डीडी बनवाकर रुपए जमा करवा लिए। इसके बाद लोन नहीं दिया और फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *