Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की जाए

  • जिला ट्रक आॅपरेटर यूनियन ने कलक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन
    श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)।
    जिला ट्रक आॅपरेटर यूनियन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। अध्यक्ष मेजर सिंह गिल तथा कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र बिश्नोई के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, एफसीआई शाखा प्रबन्धक आदि अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तथा केन्द्रीय मंत्रियों को ईमेल भेजकर ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ओवरलोड वाहनों द्वारा अवैध माल परिवहन व ढुलाई से हर समय दुर्घटना व जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। कृषि जिंसों का धानमण्डी तथा एफसीसीआई व सीसीआई गोदामों से धड़ल्ले से अवैध परिवहन हो रहा है। मिट्टी-बजरी के अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों द्वारा परिवहन से पर्यावरण असंतुलन के साथ-साथ सरकार को भी भारी राजस्व की हानि हो रही है। खेदजनक है कि ओवरलोड वाहनों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से उक्त वाहनों द्वारा ओवरलोड माल भरकर ढुलाई व परिवहन निरन्तर जारी है, जिससे जिला ट्रक आॅपरेटर यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *