Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नैशनल कबड्डी में जीते और टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए जिले के 3 खिलाड़ी

श्रीगंगानगर। स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया फॉर डिसएबल द्वारा पुष्कर में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाराष्ट्र की टीम को हराकर राजस्थान के खिलाड़ी ने ट्रॉफी जीती। श्रीगंगानगर जिले के तीन खिलाड़ी अनिल माहिया, कुलदीप जिनागल व राहुल भादू ने दमखम दिखाते हुए उम्दा प्रदर्शन किया, जिसके चलते इन्हें इंडिया टीम में सेलेक्ट किया गया है। टीम इंडिया थाइलैंड में खेलने जाएगी। भारत की पहली दिव्यांग कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राजस्थान ने महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में हराकर जीता है। श्रीगंगानगर रीको में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में गोल्डन नागरिक असोसिएशन के अध्यक्ष रवि मलेठिया, उग्रसेन नैण, ओम चौधरी, हंसराज माहिया, मनीष डूडी, पवन छिंपा, सुरेंद्र वर्मा, ओम कस्वा आदि मौजूद रहे।
10 राज्यों के 150 खिलाड़ी हुए शामिल
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान, दिल्ली, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत विभिन्न 10 राज्यों के 150 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए थे। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता देशभर में पहली बार आयोजित की गई। इसका संपूर्ण आयोजन जन सहयोग से किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को स्पोर्ट के प्रति जागरूक करने उनकी प्रतिभाओं को निकालकर पैरा ओलंपिक खेलों में भेजने के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *