खाजूवाला (सीमा सन्देश)। मण्डी में लगातार हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर आखिरकार बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हे हटाने की कार्रवाई की। व्यापारी रामप्रताप भादू ने बताया कि खाजूवाला में सिंचाई विभाग की दीवार के पास काफी समय से कुछ लोग रात के समय खोखे लगाकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसकी सूचना उपखंड अधिकारी को दी गई। दो दिन पूर्व भी यहां कुछ लोग रातों रात खोखे रख कर चले गए।
शिकायत के बाद बुधवार सुबह सभी व्यापारी उपखण्ड अधिकारी के पास गए और मौका स्थिति के बारे में बताया। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने मौका मुआयना किया और ग्राम विकास अधिकारी को खोखे हटाने के आदेश दिए। जिसके जेसीबी की सहायता से इन्हें हटा दिया गया। अतिक्रमण मुक्त स्थान पर पेड़ पौधे लगा तारबन्दी की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी चंद्रकांत सोनी ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल के निर्देश पर लगभग 300 मीटर में हुए कब्जों को हटाया गया।
इस संबंध में कब्जा धारियों को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था। वही समय-समय पर आकर पाबंद भी किया गया। नोटिस की अनदेखी करने, ग्रामीणों व व्यापारियों की शिकायत पर कब्जे हटाए गए हैं।