नई दिल्ली
भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड (ETF) की तीसरी सीरीज 3 दिसंबर से निवेश के लिए खुलेगी। ये न्यू फण्ड ऑफर (NFO) 3 दिसंबर को खुलकर 9 दिसंबर को बंद होगा। भारत बॉन्ड ETF की तीसरी सीरीज के जरिए सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के लिए 5,000 करोड़ रुपए जुटा सकती है। हम आपको भारत बॉन्ड ETF के बारे में और इसमें निवेश करना कैसा रहेगा ये बता रहे हैं।