Thursday, July 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विक्रम भट्‌ट ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल सितंबर में की थी शादी

बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने दूसरी शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक, विक्रम भट्ट ने पिछले साल लॉकडाउन में श्वेतांबरी सोनी से शादी की थी, जिसे उन्होंने अब तक सभी से छिपाकर रखा था। लेकिन, अब उनकी इस शादी का खुलासा हो गया है। वहीं आज विक्रम भट्ट की पत्न श्वेतांबरी सोनी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर विक्रम भट्‌ट ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश भी किया है।

विक्रम भट्‌ट ने नोट में श्वेतांबरी सोनी के साथ की एक फोटो भी शेयर की है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। विक्रम से जब उनकी शादी के बारे में पूछने के लिए एक वेबसाइट ने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने बात नहीं की। हालांकि, एक सूत्र ने यह कंफर्म किया है कि विक्रम ने श्वेतांबरी से शादी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *