रायसिंहनगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के तहत पूर्व विधायक सोनादेवी बावरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ठाकरी के गांव 42 एनपी में दीपावली स्नेह मिलन के साथ कांग्रेस पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम रखा गया। इसमें गांव से काफी लोगों ने भाग लिया। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों व बेलगाम महंगाई से तंग आकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसमें नंदराम लदोईया, रामेश्वर लाल, रामकुमार कस्वां, सुरेंद्र कस्वा, राकेश थोरी, चंद्रसेन नागल, विकास कुमार, महेश शर्मा, भागीरथ सेन, सुनील जांगिड़ आदि ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में काशीराम सहारण, देवीलाल कस्वा, सरपंच रिछपाल बावरी, लच्छीराम बाना, जगदीश गोदारा, बीरबल सुथार, ठाकरी सरपंच ओमप्रकाश, नरेश सेन, बलराम सुथार, मुकेश नागल, रवि नागल, सुभाष सेन, रामेश्वर कस्वा, संजय सहारण, भूप सिंह सहारण, मुखराम बावरी, दिलीप, गोपीराम बिश्नोई, कान्हाराम नागल, जगदीश गोदारा, हंसराज कस्वां, टीकू राम नायक, हंसराज सिंगाठिया, ठाकरी उपसरपंच सुभाष गोंसाई, रामसिंह गोदारा, प्रेम बाना, काशी थोरी, मेघराज थोरी, मदन थोरी, कृष्णलाल बाना, रामलाल बाना, बृजलाल बाना, अरुण कस्वां, कुलदीप सहारण, राजपाल बोदलिया, नंदराम बोदलिया, गंगाराम नायक, श्रीचंद थोरी, चंद्रभान, भानुराम नायक, हेतराम बाना, गोपाल गोदारा, हनुमान गोदारा, शंकर बाना, मनोज शर्मा और 42 एनपी के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ग्राम वासियों का पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।