Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाक सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। जिले में केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए हैं। यह व्यक्ति सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप ले जाने के लिए आए थे। ऐनवक्त पर सीमा पार के तस्करों से संपर्क नहीं होने पर खाली हाथ वापस जाते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हत्थे चढ़ गए। तीनों पर हेरोइन तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में केसरीसिंहपुर थाना में बीएसएफ की सीमा चौकी कोहली, ए-कंपनी के सहायक कमांडेंट गुरविंदरसिंह की रिपोर्ट पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *