Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद बोले विराट कोहली, कहा- शीर्ष दो में रहने के लिए करना होगा सुधार

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 48वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब की टीमों के बीच रविवार को खेला गया। शारजाह में हुए इस मैच में आरसीबी ने पंजाब पर छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस विजय के बाद विराट की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर लिया। पंजाब किंग्स का मध्यक्रम गड़बड़ाने के बाद विराट की टीम के लिए यह मुकाबला जीतना आसान हो गया। प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद विराट ने कहा कि टॉप दो में जगह बनाने के लिए टीम में कुछ सुधार करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *