Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोटा इस साल का सबसे प्रदूषित शहर

जयपुर

दीपावली के बाद बढ़ी सर्दी ने प्रदेश की हवा को भी प्रदूषित कर दिया है। राजस्थान का कोटा रेड और जयपुर ऑरेंज जोन में है। इधर, दिल्ली के प्रदूषण ने भिवाड़ी की हवा को भी बिगाड़ दिया है। शनिवार को जारी हुई एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में कोटा इस साल का सबसे प्रदूषित शहर में दर्ज हुआ।

कोटा शहर प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रदूषित एरिया रहा, जहां एक्यूआई लेवल 322 के स्तर पर दर्ज किया गया। इससे पहले कोटा में दीपावली के दूसरे दिन एक्यूआई लेवल 300 के पार पहुंचा था, लेकिन आज सबसे ज्यादा रहा। इसके साथ ही जयपुर की हवा भी प्रदूषित हो गई है।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से जारी डेटा के मुताबिक जयपुर में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 284 पर पहुंच गया। इससे पहले दीपावली पर जयपुर में एक्यूआई लेवल 370 तक पहुंच गया था। इस वजह से जयपुर रेड जोन में आ गया था। इस साल में कोटा में सबसे खराब एयर क्वालिटी है। इससे पहले दीपावली के दूसरे दिन शहर में सबसे खराब हवा रही थी, तब यहां एक्यूआई लेवल 315 तक पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *