सीमा सन्देश न्यूज. सूरतगढ़। महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चंद्र बोस चौक तक का निर्माण नहीं करवाने से आक्रोशित दुकानदारों ने नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। माकपा सचिव पार्षद मदन ओझा, जनता मोर्चा संयोजक पार्षद प्रतिनिधि ओम राजपुरोहित, भाजपा के नगर महामंत्री गौरव बलाना व पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण तावनिया के साथ के साथ बड़ी संख्या में दुकानदारों ने नगरपालिका पहुंचकर सड़क निर्माण तुरंत करवाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण के संबंध में कार्यवाही नहीं की गई, तो 17 नवंबर को नगरपालिका पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में व्यापारी नेता झम्मन लाल जसूजा, श्याम लाल, अवतार सिंह, विकास मूंदड़ा, शंकरलाल सारड़ा, गोपाल कोठारी, देवराज छाबड़ा, मयंक सारड़ा, सोनू छाबड़ा, मिंटू छाबड़ा, राजेंद्र, राजकुमार, जुगल किशोर, गिरधारीलाल, पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिद्धिकी, नवरंग सिंह आदि शामिल थे।