जयपुर
कोटा पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विजय शंकर शर्मा और पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि दोनों महिला कॉन्स्टेबल को मथुरा ले गए और वहां रेप किया। इसी मामले में विजय शंकर निलंबित चल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठा-पटक का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठा-पटक का असर सोने-चांदी की कीमत पर पड़ने लगा है। राजस्थान में लगातार रिकॉर्ड कीमत पर पहुंच रहे सोने-चांदी की कीमत अब कम हो रही है। पिछले तीन दिन में सोना 24 कैरट (प्रति 10 ग्राम) 300 रुपए, जबकि चांदी में प्रति किलो 1600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार, गुरुवार को जयपुर में 24 कैरट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत घटकर 49 हजार 100 रुपए पर आ गई है। 22 कैरट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत 46 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरट (प्रति 10 ग्राम) 38 हजार 800 रुपए और 14 कैरट (प्रति 10 ग्राम) 30 हजार 800 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 62 हजार 500 रुपए प्रति किलो हो गई है।