Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोटा में 5 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, मौत:

कोटा

कोटा में पति से परेशान महिला 5 बेटियों को लेकर कुएं में कूद गई। सबकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने रविवार सुबह कुएं से 6 शव निकाले। बताया जा रहा है कि महिला का पति से रोज झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने जान दे दी। मामला कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना के कालियाखेड़ी (मदनपुरा ग्राम पंचायत) गांव का है। सूचना के बाद रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक, सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *