Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना को लेकर पंजाब सीमा पर सख्ती

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पंजाब से आने वालों पर जिला प्रशासन ने बुधवार से एक बार फिर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। पंजाब से आने वालों की कोरोना जांच के बाद ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पंजाब सीमा पर तैनात किया गया है। वहां पर टीम के साथ पुलिस भी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने और कोरोना की तीसरी लहर आने की संम्भावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने साधूवाली और पतली के पास पंजाब से जिले में प्रवेश वाले मार्र्गों पर पंजाब सीमा पर डॉक्टरों की एक पांच टीमें लगाई गई है। सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि तीसरी लहर को रोकने के प्रयास शुरू किए गए है। पंजाब से आने वालों की कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेने की व्यवस्था साधूवाली और पतली के पास पंजाब सीमा पर ही की गई है। सैम्पल लेने के बाद फार्म में पूरी जानकारी भरने के बाद जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सभी सैम्पलों की जांच जिला अस्पताल की कोरोना लैब में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच रिपोर्ट 24 घंटें में मिल जाएगी। सभी वाहनों को रोकने का कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है। छोटे व बड़े वाहनों में सवार सभी की कोरोना जांच करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *