Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

21 फोटोज में इंडिया की जीत का रोमांच:प्रैक्टिस मैच छोड़कर रोहित-रहाणे भारत-श्रीलंका मैच देखते नजर आए; चाहर को बधाई देने डग-आउट से दौड़े ईशान और सूर्यकुमार

कोलंबो

भारत ने श्रीलंका को दूसरे वन-डे में 3 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीत हासिल की। भारत ने 276 रन का टारगेट चेज करते हुए 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार स्पेशल ने श्रीलंका से जीत छीन ली। इन दोनों ने 8वें विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी की। जीत के बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शॉ चाहर को बधाई देने डग आउट से दौड़ पड़े। इन सभी ने जीत के हीरो चाहर को गले से लगा लिया।

भारत के एक टीम शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है, वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी टीम इंग्लैंड काउंटी-XI के खिलाफ डरहम में प्रैक्टिस मैच खेल रही थी। हालांकि, रोहित, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी उस मैच को छोड़कर भारत-श्रीलंका का मैच देखते नजर आए।

रोहित, उमेश, हनुमा, अक्षर, मयंक, सिराज, रहाणे श्रीलंका के खिलाफ भारत की बैटिंग देखते हुए।

रोहित, उमेश, हनुमा, अक्षर, मयंक, सिराज, रहाणे श्रीलंका के खिलाफ भारत की बैटिंग देखते हुए।

सूर्यकुमार यादव चाहर को बधाई देने डग आउट से दौड़ पड़े। उन्होंने चाहर को कुछ यूं बधाई दी।

सूर्यकुमार यादव चाहर को बधाई देने डग आउट से दौड़ पड़े। उन्होंने चाहर को कुछ यूं बधाई दी।

अविष्का और मिनोद भानुका ने श्रीलंकाई टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने 13 ओवर तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। मिनोद ने 42 बॉल पर 36 रन की पारी खेली। उनके और अविष्का के बीच पहले विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप हुई।

अविष्का ने वन-डे करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 71 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर ने अविष्का को आउट किया।

अविष्का ने वन-डे करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 71 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर ने अविष्का को आउट किया।

युजवेंद्र चहल ने 14वें ओवर में श्रीलंकाई टीम को लगातार दो बॉल पर 2 झटके दिए। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी बॉल पर मिनोद को मनीष पांडेय के हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरी बॉल पर भानुका राजपक्षा (0) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *