Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोडवेज की आज अतिरिक्त चलाई जाएगी बसें

श्रीगंगागनर। टैक्स माफ करने सहित कई मांगों को लेकर कल गुरूवार को प्राईवेट बसों की हड़ताल रहेगी। इस कारण प्राईवेट बसों का किसी मार्ग पर संचालन नहीं होगा। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों की बुधवार को मुख्य प्रबंधक कार्यालय में बैठक हुई इसमें अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। श्रीगंगानगर आगार के टैÑफिक मनेजर सुरेन्द्र कुमार कासनिया ने बताया कि प्राईवेट बसों की कल हड़ताल होने के कारण यात्रिभार बढ़ने की सम्भावना है। कोरोना की गाइडलाइन से अधिक यात्रियों को बसों में बिठाया नहीं जा सकता है। इस कारण सूरतगढ़, अनूपगढ़, हनुमानगढ मार्ग सहित सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी बसों का संचालन केन्द्रीय बस स्टैण्ड से किया जाएगा। दिल्ली और जयपुर के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। लोक परिवहन बस आॅपरेटर एसो. (रायसिंहनगर मार्ग) अध्यक्ष सुखी बराड़ ने बताया कि कोरोना के दौरान प्राईवेट बसों का संचलान नहीं था, फिर भी टैक्स वसूला जा रहा है। टैक्स माफ करने की मांग की जा रही है। इसको लेकर सभी प्राईवेट बसों को कल चक्का जाम रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *