Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनियंत्रित होकर कार गिरी नहर में, चार जने थे सवार

हनुमानगढ़. रिश्तेदारों से मिलकर कार में सवार होकर घर लौट रहे परिवार के लिए मंगलवार की रात अमंगल साबित हुई। गांव लखूवाली के पास कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। कार में चार जने सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे।
चारों के डूबने की आशंका

गांव लखुवाली के पास इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार

कार सवार संगरिया के निवासी
हनुमानगढ़. रिश्तेदारों से मिलकर कार में सवार होकर घर लौट रहे परिवार के लिए मंगलवार की रात अमंगल साबित हुई। गांव लखूवाली के पास कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। कार में चार जने सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे। चारों ही कार के साथ नहर में बह गए। सूचना मिलने पर लखूवाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह तथा हनुमानगढ़ तहसीलदार दानाराम को सूचना दी। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग के गोताखोरों की मदद से नहर में कार की तलाश शुरू की। मगर अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को सर्च अभियान में दिक्कत हुई। देर रात तक कार व उसमें सवार चार जनों का पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार संगरिया निवासी विनोद उर्फ संजू निवासी संगरिया उसकी पत्नी, पुत्री एवं एक अन्य महिला अपनी कार में सवार होकर सीकर से घर लौट रहे थे। उनके साथ रमेश स्वामी निवासी मल्लडख़ेड़ा, टिब्बी भी था। मंगलवार रात करीब 12 कार सवार पांचों जने गांव लखूवाली के निकट पहुंचे। इंदिरा गांधी नहर के पुल के पास लघुशंका के लिए कार रोकी। विनोद उर्फ संजू व उसकी पत्नी, पुत्री एवं एक अन्य महिला कार में सवार हो गए। जबकि रमेश स्वामी लघुशंका के लिए रोड के किनारे खड़ा था। तभी गाड़ी को मोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। उसमें सवार चारों जने भी नहर में डूब गए। रमेश स्वामी ने घटना की सूचना अपने परिजनों तथा पुलिस को दी। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह एवं तहसीलदार दानाराम के निर्देशन में गोताखोर एवं पुलिस नहर में कार एवं उसमें सवार लोगों को ढूंढऩे में लगे हुए थे। मगर समाचार लिखे जाने तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *