कोविड से रिकवरी के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं जो अब भी स्वाद और खुशबू को नहीं महसूस कर पा रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने विटामिन-ए वाली नेजल ड्रॉप तैयार की है। यह ड्रॉप मरीज को नाक के जरिए दी जाएगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह नेजल ड्रॉप मरीजों की खुशबू और स्वाद को महसूस करने की क्षमता को वापस लौटाने का काम कर सकती है।