पिंचक सिलाट जिला प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
श्रीगंगानगर। दूसरी जिला स्तरीय पिंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय 100 फुट रोड पर राणा प्रताप कॉलोनी में स्थित एसपीजी क्लब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को किया गया।जिला पिंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शैलेश गोयल ने बताया कि चार आयु वर्गों की इस प्रतियोगिता में एसपीजी स्पोर्ट्स एकेडमी के 25, भातीवाला से,10 नई मंडी घड़साना से पांच, दीपक फिटनेस एकेडमी श्रीगंगानगर से 22 और कुणाल एकेडमी से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल मिलाकर 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए,जिनमें 55 मुकाबले करवाए गए।इनमें 28 किलो भार वजन में लक्ष्य गांधी, 33 किलो में मनीष कुमार,42 किलो में सिद्धार्थ, 52 किलो में शिवकुमार, 55 किलो में नेहा यादव, 55 किलो में गगनदीप तथा 60 किलो भार वर्ग में दीपक और फागुनी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इनके सहित 35 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। 35 खिलाड़ियों ने रजत और 35 ही खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डा. एनके गुप्ता, डॉ. संजीव जिंदल, विमल बिहाणी, प्रेम चुघ ने खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र भेंट किए। अजय झूंथरा और वूशु कोच मनजीत भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के सचिव मनीराम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर 35 खिलाड़ियों की जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया है। यह टीम 26 नवंबर को जयपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।