Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फेफड़े ही नहीं पेट के लिए भी खतरनाक है वायु प्रदूषण

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक होने के कारण लोगों का सांस लेना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। खराब हवा के दीर्घकालिक प्रभाव से फेफड़ों पर असर होता है और कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जो मरीज आए, उसमें सबसे अधिक पेट की समस्या वाले थे। आंकड़ों पर गौर करें तो आरोग्य मेले में 1978 मरीजों के रिकॉर्ड दर्ज किए गए। जिसमें से 431 मरीज पेट की शिकायत लेकर आए थे। वहीं 421 मरीज सांस लेने की तकलीफ से परेशान मिले। जितने भी मरीज आरोग्य मेले में आए, उसमें से 25 फीसदी बच्चे थे। इसमें पुरुष लाभार्थियों की संख्या 791 और महिलाओं की 691 रही। 496 बच्चे भी उपचार के लिए पहुंचे। बच्चों पर भी प्रदूषित हवा का गहरा असर पड़ रहा है। वायु प्रदूषण उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रभावित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *