Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांधी बनो प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया

सीमा सन्देश न्यूज
नोहर।
उपखण्ड प्रशासन व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति नोहर द्वारा सत्याग्रह सप्ताह के अंतर्गत यहां एंजल पब्लिक स्कूल में गांधी बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती एवं स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सत्याग्रह सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था निदेशक शशि माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तहसील संयोजक रघुवीर सुथार, सीबीईओ वीरसिंह धानिया, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश, प्राचार्य महेंद्र कुमार, हरिसिंह पूनिया, सुभाष इन्दोरिया, बजरंग सुथार, कमल कौशिक, रणजीत भाटी, नियामत अली, हरदत सैनी, राजेंद्र राठी, विनोद चौहान,प्रदीप पुरोहित, मोहन सुथार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *