प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रत्येक तीन भट्ठों के बीच एक शिक्षण केन्द्र संचालित करने के निर्देश हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एडीएम प्रतिभा देवठिया की ओर से र्इंट-भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रत्येक तीन भट्ठों पर प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षण केन्द्र संचालित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला श्रम कल्याण अधिकारी अमर चंद लहरी ने बताया कि 18 दिसम्बर से सभी र्इंट-भट्ठा संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जायेगा।