Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चचेरी बहन से था युवक का प्रेमप्रसंग, 4 दिन पहले हुई थी युवती की शादी; हत्या करके शव स्कूल के बाथरूम में डाला

बाड़मेर

बाड़मेर के गुड़ामालानी थानान्तर्गत उदाणियों की ढाणी में गुरुवार देर रात चचेरे भाई ने चार दिन पहले शादी करने वाली बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव डाबड़ संस्कृत स्कूल के बाथरूम में डाल दिया। इसके बाद भाई ने स्कूल से कुछ दूर जाकर जहर खा लिया। प्रथम दृष्टया दोनों में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक को बाड़मेर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में धोरीमना के पास युवक ने दम तोड़ दिया। युवती की शादी जालोर थोब के युवक के साथ चार दिन पहले हुई थी। शादी के बाद पहली बार ही गुरुवार को अपने पीहर आई थी।

युवक का शव धोरीमना मोर्चरी में रखवाया है। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे मे लेकर गुड़ामालानी मॉर्चरी में रखवा दिया। उदाणियों की ढाणी निवासी मंगाराम पुत्र खीमाराम अपनी चचेरी बहन के प्यार में इतना पागल था कि उसने लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और डाबड संस्कृत स्कूल के बाथरूम शव को रखकर दूर जाकर खुद ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

परिजन ने युवती को ढूंढा तो वह मिली नहीं। रात को लाइट के सहारे स्कूल के पास युवती के मिले पैरों के निशान के सहारे स्कूल तक पहुंचे। वहां बाथरूम में युवती का शव मिला तो पुलिस को सूचना दी। युवती के परिजनों ने पुलिस थाने गुड़ामालानी में हत्या का मामला दर्ज करवाया दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *