Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल में PM मोदी मंडियाली में बोले:देवभूमि दे सारे देवी-देवतेयां जो मेरा नमन

मंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित ऐतिहासिक पड्डल मैदान में अपना संबोधन मंडियाली भाषा में शुरू किया। उन्होंने मंडियाली में कहा कि, ‘देवभूमि च आशीर्वाद लैणे रा मौका मिलेया। देवभूमि दे सारे देवी-देवतेयां जो मेरा नमन। मंडी आदें ही बदाणे रा मिट्ठा, कचौरी और सेपू बड़ी री याद आ जांदी ऐ।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश में फार्मा क्षेत्र में हिमाचल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। देश को फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड कहते हैं और इसके पीछे हिमाचल एक बहुत बड़ी ताकत है। कोरोनाकाल के दौरान हिमाचल ने न सिर्फ दूसरे राज्यों, बल्कि दूसरे देशों की भी मदद की। आयुष इंडस्ट्री को सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है।

PM मोदी ने कहा कि उनका हिमाचल से गूढ़ प्रेम रहा है। वह काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के बाद छोटी काशी आए हैं। यहां बाबा भूतनाथ, पंचवक्त्र महादेव मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला। उनके जीवन को दिशा देने में हिमाचल ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चार साल पूरे होने पर हिमाचल के लोग बधाई के पात्र हैं। इतनी ठंड में यहां इतने लोगों का आना इस बात का द्योतक है कि हिमाचल में चार साल में विकास को गति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *