झुंझुनूं
सरकारी स्कूल के हेड मास्टर ने क्लास रूम में ही 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप किया है। छुट्टी के बाद सभी बच्चे चले गए तो गंदी नीयत से उसने छात्रा को रोक लिया था। दरिंदे
मामला 5 अक्टूबर का है। घरवालों ने 14 अक्टूबर को FIR कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला झुंझुनू के सिंघाना थाना क्षेत्र का है।
सिंघाना थाना एसएचओ भजना राम ने बताया की हेड मास्टर केशव यादव ने दुष्कर्म के बाद 11 साल की बच्ची को धमकाया। उसने कहा कि किसी को भी अगर उसने इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। बच्ची काफी परेशान थी। बच्ची ने अपने परिजनों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। गुरुवार को पढ़ाई करते हुए बच्ची की नजर अचानक किताब के पीछे लिखे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर पड़ी। बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया। फोन पर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने घटना के बारे में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना चौधरी को अवगत करवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति की टीम बच्ची से मिली। अर्चना चौधरी ने झुंझुनूं एसपी मनीष त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी। झुंझुनू एसपी ने तुरंत ही सिंघाना थाना पुलिस को कार्रवाई करने को कहा।