Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छुट्टियां बिताने उदयपुर पहुंचे धवन:श्रीलंका से लौटते ही शिखर धवन झीलों की नगरी आए; कुंभलगढ़ के किले पर खड़े होकर बोले- देखिए घर लौटने का मेरा रिएक्शन

उदयपुर

क्रिकेटर शिखर धवन शनिवार को उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही धवन को फैंस ने घेर लिया। धवन ने भी फैंस को निराश नहीं किया और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इसके बाद धवन कुंभलगढ़ के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही साइना नेहवाल और पंकज आडवाणी झीलों की नगरी पहुंचे थे। अब क्रिकेटर शिखर धवन उदयपुर घूमने आए हैं।

कुंभलगढ़ की वादियों में शिखर धवन।

कुंभलगढ़ की वादियों में शिखर धवन।

क्रिकेटर शिखर धवन हाल ही में श्रीलंका दौरे से भारत लौटे हैं। देश लौटने के बाद छुट्टियां बिताने के लिए धवन उदयपुर पहुंचे हैं। धवन ने मेवाड़ में अपनी यात्रा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें उन्होंने भारत लौटने की खुशी का इजहार भी किया। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने घर लौटने की अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि घर लौटने पर मेरा रिएक्शन देखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *