सद्भावना विकास समिति का सामाजिक सरोकार हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सद्भावना विकास समिति की ओर से गुरुवार को जंक्शन की देवभूमि स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कल्याण भूमि में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे जरूरतमंद परिवारों को राशन, कपड़े, जूते, फल, सब्जी, मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही पौधरोपण किया गया। समिति सचिव विजय खत्री ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इसके तहत इस वर्ष भी पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण अभियान की श्रृंखला में ही जंक्शन की देवभूमि एवं कल्याण भूमि में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे जरूरतमंद परिवारों को समिति सदस्यों की ओर से राशन, कपड़े, जूते, फल, सब्जी, मिठाइयों का वितरण किया गया है। इसके पश्चात कल्याण भूमि में चमेली, गुलाब, नीम, बबूल, जामुन, अंगूर, पंचवटी के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों का मुख्य उद्देश्य हरा-भरा हनुमानगढ़ है। इसके तहत पौधे लगाकर उनकी सार-सम्भाल करने का जिम्मा भी समिति सदस्यों की ओर से लिया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप सहारण, समिति अध्यक्ष मनीष बब्बर, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष संतराम जिंदल, सचिव विजय गर्ग, प्रदीप शर्मा, अमित सक्सेना, शशिकांत शर्मा, राजेंद्र, चन्द्र प्रकाश, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, प्रधानाध्यापक रजनीश गोदारा, नीलकंठ सेवा समिति अध्यक्ष अश्वनी नारंग, महावीर प्रसाद शर्मा, एडवोकेट महेंद्र भारद्वाज, बीएन सिद्ध, राकेश महर्षि, इरशाद, सुनील बब्बर, निखिल गौतम, मनीष कौशिक आदि मौजूद थे। इस मौके पर एकलव्य आश्रम में रहने वाले बच्चों एवं अपना घर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति की ओर से संचालित काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करवाए गए।