नई दिल्ली।
क्रेडिट कार्ड्स को खरीदारी और भुगतान करने का एक सुविधाजनक विकल्प कहा जा सकता है, बशर्ते इसका इस्तेमाल समझदारी के साथ किया जाए। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी भी बीते कुछ समय से खूब चर्चा में है और अब क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड भी आ गए हैं।
जैसे पारंपरिक क्रेडिट कार्ड में हम भारतीय मुद्रा यानी रुपये में लेन-देन करते हैं, उसी तरह क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी पर आधारित है। इसमें रिवार्ड भी क्रिप्टो करेंसी में ही मिलते हैं। कंपनी आपको क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड जारी करती है जिसके जरिए आप खर्च कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं।