Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना कल

श्रीगंगानगर

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए काउंटिंग मंगलवार सुबह से शहर के एसजीएन खालसा शिक्षण संस्थान परिसर में सुबह 11 बजे से होगी। कैंडिडेट्स और उनके काउंटिंग एजेंट सुबह ग्यारह बजे से खालसा कॉलेज पहुंच जाएंगे। कोहरे के कारण मतगणना का समय सुबह 9 के बजाय दो घंटे बाद का रखा गया है।

जिस कॉलेज कैंपस में ईवीएम रखी गई हैं, उस कैंपस को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मंगलवार सुबह गणना के समय ही इन्हें खोला जाएगा। इस बीच जिले के विभिन्न पंचायत समितियों में काउंटिंग एजेंटों का प्रबंध करने, चुनाव के रिजल्ट पर नजर रखने सहित कई बिंदुओं पर विचार होता रहा। पहली पारी में पंचायत समिति सदस्यों के वोट गिने जाएंगे वहीं दूसरी पारी में जिला परिषद सदस्यों की काउंटिंग होगी।

ये रहेगा प्रबंध
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पंचायत समिति सादुलशहर के लिए मुख्य हॉल पश्चिमी भाग सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 10 टेबल व एक आरओ टेबल होगी। ईवीएम स्ट्रॉग रूम कमरा नम्बर 9 व 10 रहेगा। पंचायत समिति श्रीगंगानगर की काउंटिंग सेंट्रल हॉल पूर्वी भाग एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज में 14 टेबल व एक आरओ टेबल होगी। कमरा नम्बर 1, 2 व 3 ईवीएम स्ट्रॉग रूम होगा। पंचायत समिति श्रीकरणपुर की काउंटिंग फिजिक्स लैब एसजीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 10 टेबल व एक आरओ टेबल होगी तथा ईवीएम स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 5 व 6 में होगी। पंचायत समिति पदमपुर की काउंटिंग मुख्य हॉल पूर्वी भाग एसजीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 10 गणना टेबल व एक आरओ टेबल होगी तथा ईवीएम स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 7 व 8 में होगा।
इसी प्रकार पंचायत समिति सूरतगढ़ की काउंटिंग केन्द्रीय हॉल पश्चिमी भाग एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज में 14 टेबल व एक आरओ टेबल होगी। इवीएम स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 4, 5 व 6 एसजीएन पीजी कॉलेज में होगा। पंचायत समिति रायसिंहनगर की काउंटिंग रीडिंग हॉल लाईब्रेरी खालसा कॉलेज में 9 गणना टेबल व एक आरओ टेबल होगी। स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 19 व 20 में रहेगा। पंचायत समिति श्रीबिजयनगर की काउंटिंग बायोलॉजी लैब सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 9 कउंटिंग टेबल व एक आरओ टेबल पर होगी। स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 3 व 4 में रहेगा। पंचायत समिति अनूपगढ़ की काउंटिंग महिला कॉमन हॉल पीजी कॉलेज में 10 काउंटिंग टेबल व एक आरओ टेबल पर होगी। इवीएम स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 8 व 9 में रहेगा। पंचायत समिति घड़साना की काउटिंग केन्द्रीय हॉल प्रथम तल खालसा कॉलेज में 10 टेबल व एक आरओ टेबल पर होगी। ईवीएम स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर 104 व 105 में रहेगा।

काउंटिंग के समय में किया बदलाव
इलाके में कोहरे के मद्देनजर काउंटिंग के समय में बदलाव किया गया है। पहले इसका समय सुबह नौ बजे रखा गया। बाद में इसमें बदलाव कर इसे ग्यारह बजे कर दिया गया। चीफ इलेक्शन कमिश्नर चित्रा गुप्ता के निर्देशों के अनुसार मंगलवार को काउंटिंग सुबह 11 बजे से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *