Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश में डीएलएड की सीट्स बढ़ी:राज्य में 29 नई कॉलेजों को मान्यता मिलने के साथ ही D.El.Ed. की 2900 सीट्स में बढ़ोतरी

बीकानेर

प्रदेशभर में प्राइमरी एज्युकेशन को पढ़ाने की ट्रेनिंग देने वाले डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्यूकेशन (D.El.Ed.) की दो हजार नौ सौ सीटों की बढ़ोतरी हो गई है। अब तक राज्य में 21670 सीट्स थी जो बढ़कर 24570 हो गई है। ऐसे में राज्य में D.El.Ed. कॉलेजों की संख्या में भी वृद्धि हो गई।

शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय के पंजीयक पालाराम मेवता ने बताया कि इसी सेशन के लिए राज्य के तीस कॉलेज को मान्यता दी गई है। इन कॉलेज को सीट भी आवंटित कर दी गई है। इनमें 1 कॉलेज को पहले ही सीट्स मिल चुकी है जबकि 29 नए कॉलेज को अब मान्यता दी गई है। इसी के साथ अब तक 29 नए कॉलेज इस सत्र में जुड़ चुके हैं, जबकि कुछ और कॉलेज अभी पाइपलाइन में है। उम्मीद है कुछ और कॉलेज जुड़ जाएंगे। फिलहाल D.El.Ed. की सीट्स बढ़कर 24570 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *