Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रक की टक्कर से आपातकाल सेवा 108 एंबुलेंस के चालक की मौत

बीकानेर जिले में महाजन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर मोखमपुरा के पास कल रात लगभग 11 बजे आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस तथा एक ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। महाजन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस का चालक भंवरलाल गोदारा (35) निवासी को खोडाला तहसील लूणकरणसर बुरी तरह से फंस गया।काफी मशक्कत कर लोगों ने भंवरलाल को एंबुलेंस के ड्राइविंग कैबिन से बाहर निकाला तो उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची। चालक भंवरलाल के शव को महाजन सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई।हादसा होते ही ट्रक का चालक और उसका सहयोगी परिचालक गायब हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। थाना अधिकारी के अनुसार मृतक का शव आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि एंबुलेंस में दो और व्यक्ति भी थे लेकिन पुलिस का कहना है कि चालक के अलावा कोई नहीं था। यह एंबुलेंस कहां जा रही थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *