Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत, 2 महीने बाद होनी थी शादी

बीकानेर जिले में लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कल देर शाम को मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से एक युवक गंभीर घायल हो गया।उसे तत्काल निकटवर्ती सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करण (21) निवासी कुंभानावास के रूप में हुई है। उसकी 2 महीने बाद शादी होनी थी। कल देर शाम लूणकरणसर के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में मोदी डेयरी के पास वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था। अचानक मोटरसाइकिल फिसल गया और सड़क पर गिरने से करण के गंभीर चोट लगी। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, कार्यकर्ता प्रभुनाथ व राजू कायल संस्था की एंबुलेंस लेकर पहुंचे। घायल करण को अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।श्री राठौड़ ने बताया कि करण की थोड़े दिन पहले ही सगाई हुई है। दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। करण के पिता गोपीराम का भी दो-तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में निधन हो गया था। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *