Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

थिएटर की बजाए अब सीधे डिजिटली रिलीज होगी सोनम कपूर की कमबैक फिल्म ‘ब्लाइंड’, तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म से चल रही है चर्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आखिरी बार साल 2017 की फिल्म नीरजा में नजर आई थीं जिसके बाद वो चार साल बाद ब्लाइंड फिल्म से एक्टिंग कमबैक करने को तैयार हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजोय घोष इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में थें हालांकि कोविड 19 की तीसरी लहर के चलते फिर एक बार थिएटर में ताले पड़ने की संभावना है। ऐसे में अब मेकर्स और ज्यादा इंतजार ना करते हुए ब्लाइंड फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं।

हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ब्लाइंड फिल्म के मेकर्स इसे डिजिटली रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिलहाल मेकर्स की तीन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म से चर्चा जारी है, जिस भी प्लेटफॉर्म का ऑफर सबसे अच्छा होगा, फिल्म वहीं रिलीज होगी।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, सुजोय फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म अच्छी बनी है। लेकिन कोविड की थर्ड वेव डरावनी हो रही है और दूसरी बार थिएटर बंद हो सकते हैं। उन्हें सलाह दी जा रही है कि फिल्म को अब और ना रोकें। अब उनकी तीन प्लेटफॉर्म के लोगों से बातचीत जारी है।

सोनम कपूर ने शेयर की सेट से तस्वीरें

जल्द ही एक्टिंग कमबैक करने वालीं सोनम कपूर इस साल जनवरी में ब्लाइंड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सेट से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। फिल्म में सोनम एक ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने ब्लाइंड कोच से ट्रेनिंग ली है। सोनम के अलावा फिल्म में विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलित दुबे भी अहम किरदारों में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *