Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में रियायतें 28 जून तक बढ़ीं:कल से 50% क्षमता के साथ बार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे; पब्लिक पार्क और गार्डन खोलने की भी इजाजत

नई दिल्ली

कोरोना के काबू होते हालात के बीच दिल्ली में रियायतें 28 जून तक के लिए बढ़ा दी गईं हैं। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के मुताबिक, यहां सोमवार से 50% कैपेसिटी के साथ बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इन्हें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योग एक्टिविटी को भी मंजूरी दी गई है।

इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने रेस्टोरेंट को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। जब इसका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया था। अब इसे भी बढ़ाकर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा सभी मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल भी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे।

दिल्ली में अब इनको छूट

  1. सरकारी ऑफिस, ऑटोनोमस बॉडी, पीएसयू और कॉर्पोरेशन को 100% स्टाफ के साथ खोला जा सकेगा।
  2. प्राइवेट ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 50% स्टाफ के साथ खोले जा सकते हैं।
  3. दुकानें, रेसिडेंस कॉम्प्लेक्स, राशन स्टोर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खोला जा सकेंगी।
  4. अनुमति प्राप्त साप्ताहिक बाजार 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

इन पर अब भी पाबंदी

  • स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, ट्रेनिंस सेंटर, कोचिंग इंस्टीट्यूट
  • समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम
  • स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स
  • ऑडिटोरियम, असेंबली, स्पा, जिम और योगा सेंटर

बीते दिन 135 केस आए
दिल्ली में शनिवार को 135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 201 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,372 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *