Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शादी की वर्षगांठ पर सालासर में सपरिवार बालाजी के दर्शन किए

श्रीगंगानगर। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर आज सुबह राजस्थान के चुरू जिले में सालासर में प्रख्यात बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल कल देर रात पत्नी बच्चों सहित जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा सालासर पहुंचे। रात्रि विश्राम एक धर्मशाला में किया।उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा भी थे।आज सुबह 6 बजे केजरीवाल परिवार सहित बालाजी मंदिर में गए,जहां पुजारी कमलकिशोर,अंकित और रविशेखर ने पूजा-अर्चना करवाई। सभी ने धूनी की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया। अरविंद केजरीवाल का मंदिर के पुजारियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे शादी की वर्षगांठ पर परिवार सहित आए हैं। बालाजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सभी की खुशहाली की कामना की। श्री केजरीवाल करीब 9 बजे सालासर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए,जहां से वे हवाई मार्ग से वापिस नई दिल्ली चले गए। उनका यह कार्यक्रम निजी और पारिवारिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *