Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खाजूवाला का युवक अफीम और नगदी सहित गिरफ्तार

बीकानेर. जिले में खाजूवाला क्षेत्र के चक 29 केवाईडी का एक युवक पंजाब के फाजिल्का जिले में सरवर खुईयां थाना क्षेत्र में कल्लरखेड़ा के पास आधा किलो अफीम और 30 हजार की संदिग्ध राशि सहित पकड़ा गया है। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवर खुईयां थाना अंतर्गत कल्लरखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी परगटसिंह ने कल देर शाम युवक को काबू किया,जिसकी पहचान कमलेश पुत्र रामप्रताप निवासी चक 29-केवाईडी के रूप में हुई है, जो फिलहाल बीकानेर में रह रहा था। उसके पास एक बैग में आधा किलो अफीम और 30 हजार की संदिग्ध राशि मिली है। आज उसे अदालत में पेश करने पर मजीद पूछताछ के लिए रिमांड मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *