नई दिल्ली
बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती है। अब बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.50% से शुरू होगी। नई ब्याज दर का फायदा नए लोन के अलावा दूसरे बैंक से ट्रांसफर होकर आए होम लोन पर भी मिलेगा। नई दरें 7 अक्टूबर 2021 से लागू हो गई हैं और इसका फायदा 31 दिसंबर तक मिलेगा। ये ब्याज दर किसी भी अन्य बैंक से कम है।