Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दोस्त ही निकला ओवरब्रिज पर लूट का मुख्य साजिशकर्ता

-करणीमार्ग के निकट 14 नवंबर की घटना, पुलिस का खुलासा
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)।
शहर के ओवरब्रिज पर गत दिनों हुई लूट की वारदात में परिवादी का दोस्त ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। यह पता लगाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का खुलासा कर दिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को शनिवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि प्ररकण के अनुसार सुखाड़िया नगर एक सी 2 निवासी चिराग सिडाना पुत्र राकेश सिडाना 14 नवंबर की रात करीब 8:55 बजे करणीमार्ग ओवरब्रिज पर खड़ा अपने दोस्त विशाल वाल्मीकि का इंतजार कर रहा था, इस दौरान दो युवक आए और पिस्तौल व गंडासे की नोक पर चिराग से सात-आठ हजार रुपए, सोने की चेन व एक्टिवा स्कूटी लूट कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एसआई बलवंत कुमार के सुपुर्द की और अनुसंधान करते हुए आरोपित विशाल वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से वारदात में शामिल अन्य तीन युवकों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अफसरों की मानें तो उक्त वारदात को ट्रेस आऊट करने में सिपाही कृष्ण साहु की विशेष भूमिका रही है और एएसआई सुरेन्द्र ज्याणी, सिपाही चरणसिंह, टीम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *