सीमा सन्देश न्यूज
हनुमानगढ़। जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने जिला विशेष दल सेक्टर नोहर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम अफीम बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
गोगामेड़ी पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफल्ल कुमार व जिला पुलिस आीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में मादक व नशीले पदार्थाें के खिलाफ विषेष अभियान आॅपरेषन प्रहार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को रोही परलीका में नोहर से भादरा मुख्य सड़क के पास कार्रवाई करते हुए परमजीत (35) पुत्र इन्द्रजीत स्वामी निवासी वार्ड नम्बर 9, परलीका तहसील नोहर के कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद की। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच भादरा पुलिस थाना के एसआई राकेश गोदारा कर रहे हैं। इस कार्रवाई में जिला विषेष दल सेक्टर नोहर का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में थाना प्रभारी बिशन सहाय, हैड कांस्टेबल दुन्नीराम, कांस्टेबल कुलदीप, मुकेश कुमार, रामावतार व सत्यवीर शामिल थे।
उधर नोहर पुलिस का नशे के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी हैं। पुलिस नशे के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही कर रही हैं। शुक्रवार को नोहर पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद की हैं।
थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि पुलिस ने चंद्रपाल पुत्र सोहन लाल जाट निवासी सोनड़ी व धीरज कुमार पुत्र हंसराज जाट निवासी सोनड़ी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपितों से तलाशी व पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद कि गई। दोनों युवक मोटरसाईकिल पर सवार थे। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक अफीम कहा से लाये, इसकी पूछताछ कि जा रही हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।
कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक मांगूसिंह, कांस्टेबल रमेश कुमार, जयराम व डीएसटी टीम सेक्टर का सहयोग रहा। थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। उधर विभिन्न संगठनों ने नोहर पुलिस द्वारा हाल ही के दिनों में नशे के विरूद्ध कि गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिये पुलिस की सराहना की हैं।