Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में लगातार दूसरे दिन कोरोना की डबल सेंचुरी

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना एक बार फिर आक्रामक रूप दिखा रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी दिनभर में दो सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आने से हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ ही आम आदमी में भी भय साफ नजर आ रहा है। इसी के साथ बीकानेर में एक्टिव केस की संख्या अब आठ सौ के आसपास पहुंच गई है।

रविवार सुबह बीकानेर में 73 पॉजिटिव केस आए थे। जिसमें हेल्थ डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर सहित इसी कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी शामिल है। वहीं शहर के भीतरी क्षेत्र में कोविड ने पूरी तरह पैर जमा लिए हैं। बीकानेर शहर में डागा चौक, मोहता चौक, सुथारों की बड़ी गुवाड़, गोपीनाथ भवन के पास, बागड़ी मोहल्ला, भट्‌टडों का चौक, राज रंगों की गली, बेनीसर बारी के बाहर, उस्ता बारी के बाहर, भाटों का बास, छोटा रानीसर बास, मुरलीधर व्यास नगर, पूगल रोड, गंगानगर चौराहा, करणी नगर लालगढ़, आर्मी केंट, कांता खतुरिया कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पटेल नगर, वल्लभ गार्डन, पवनपुरी, चौखूंटी फाटक, फड़ बाजार, जैन कॉलेज, गंगाशहर, चोरड़िया मोहल्ला, हमालों का मोहल्ला, पुरानी लाइन गंगाशहर, कुम्हारों का मोहल्ला, किसमीदेसर, रांका भवन भीनासर, किसमीदेसर में पॉजिटिव केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *