Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लोहड़ी से पहले 60 को मिली ‘खुशी’

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कई सालों के अपने मकान के मालिकाना हक (पट्टा) मिलने की आश लगाए बैठे कई लोगों की यह उम्मीद लोहड़ी पर्व से एक दिन नगरपरिषद ने पूरी कर दी। बुधवार को नगरपरिषद में आयोजित एक साधारण कार्यक्रम के दौरान सभापति ने लगभग 60 लोगों को पट्टे बांटे। इस मौके पर सभापति श्रीमती चांडक ने कहा कि इंसान कड़ी मेहनत और कई मुश्किलें पार कर अपना घर बनाता है। जब उसे भवन का पट्टा मिलता है तो इसे वह अपने जीवन की सबसे बड़ी सफलता मानता है। सभापति ने कहा कि अभी प्रथम चरण के पट्टों का वितरण किया गया है। जल्द ही शेष आदेवनों का निस्तारण कर पट्टों का वितरण किया जाएगा। कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने कहा कि शहर में सैकड़ों निम्न आय वर्ग के परिवार ऐसे हैं, जो कच्ची बस्तियों में रहते हैं, लेकिन उनके नाम सर्वे सूची में दर्ज नहीं हो पाए। ऐसे परिवारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए गत दिनों स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा के समक्ष मांग की थी। उम्मीद है सरकार शीघ्र ही ऐसे परिवारों के लिए कोई सकारात्मक निर्णय लेगी। जैसे ही नई गाइडलाइन प्राप्त होगी, ऐसे परिवारों को भी पट्टों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान लगभग 60 लोगों को पट्टे बांटे गए। इस मौके पर कुसुम कौशिक, पुष्पा कुलचणिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *