Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘पंजाब की राखी’ पर विवाद:AAP प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बयान में लिया राखी सावंत का नाम, एक्ट्रेस के बाद उनके पति रितेश ने भी दी विधायक को चेतावनी

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें बेतुके बयान देने की बीमारी है और उनकी कही कोई भी बात सीरियस नहीं होती है। राघव ने बातों ही बातों में सिद्धू को पंजाब का राखी सावंत भी कह दिया। बयान में अपना नाम सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने राघव को करारा जवाब दिया है। वहीं राखी के पति रितेश ने राघव के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी भी दी है।

राखी के पति ने दिया जवाब
रितेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट मे लिखा, “मिस्टर राघव, कृपया इसको मेरी चेतावनी समझें !! यदि आपने अपने किसी भी राजनीतिक कांट्रोवर्सी में मेरी पत्नी के नाम का दोबारा इस्तेमाल किया, तो आपको कानूनी समस्या का सामना करना पड़ेगा। मैं यह भी बता दूं कि ‘आप’ कभी नहीं जीतेंगे, क्योंकि आप उस पद के लायक नहीं हैं। आप किसी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।” अपने अगले पोस्ट में रितेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, “कृपया अपने विधायक को एजुकेट करिए अगर मैंने किया तो कहीं भी ‘आप’ नहीं दिखेगा।”

इमोशनल हो गईं राखी
पति के इस पोस्ट को पढ़कर राखी इमोशनल हो गईं। उन्होंने उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया। मुझे अभी तक अकेले समझ कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरी आखों में आंसू हैं कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा है। धन्यवाद मेरे प्यारे पति जी।”

राखी ने दिया राघव को करारा जवाब
इस मामले के बाद से राखी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। पैपराजी से बात करते हुए एक्ट्रेस ने भी AAP नेता राघव को करारा जवाब दिया। उन्होने कहा, “राघव चड्ढा, मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। जो मिस्टर चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे तो तुम्हारा चड्ढा उतर दूंगी। मिस्टर चड्ढा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के लिए आपको मेरे नाम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।”

एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट
एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी राखी का सपोर्ट करते हुए कहा, “राखी सावंत- सबसे मेहनती है, जो अपने प्रोजेक्ट्स के लिए अपना 100 प्रतिशत देती हैं और उसके प्रति लॉयल रहती हैं। वह एक फ्लॉप शो को एंटरटेनमेंट में बदल देती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *