Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पत्नी संग उदयपुर में बिलियर्ड्स चैंपियन:शादी के 6 महीने बाद उदयपुर पहुंचे पंकज आडवाणी, बोले- लंबे समय से आने की कोशिश में था, अब यहां की खूबसूरती देखने का मौका मिला

उदयपुर

23 बार बिलियर्ड्स विश्व विजेता पंकज आडवाणी झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे। लेकसिटी में उन्होंने अपनी पत्नी सानिया के साथ 36वां जन्मदिन मनाया। पंकज ने झीलों को देखने के साथ राजस्थानी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि उदयपुर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। मैं लंबे समय से यहां आने की कोशिश में था। अब इस खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका मिला है। पंकज आडवाणी ने इसी साल 6 जनवरी को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शदादपूरी के साथ शादी की थी।

उदयपुर के पिछोला झील किनारे सेल्फी लेते पंकज आडवाणी।

उदयपुर के पिछोला झील किनारे सेल्फी लेते पंकज आडवाणी।

पंकज आडवाणी अंतरराष्ट्रीय भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं। उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में 3 विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। पंकज अब तक 23 बार विश्व चैंपियन बन चुके हैं। पंकज पद्मभूषण, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न समेत कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।

उदयपुर के पिछोला झील के बीच बने होटल में पत्नी सानिया संग पंकज आडवाणी।

उदयपुर के पिछोला झील के बीच बने होटल में पत्नी सानिया संग पंकज आडवाणी।

पत्नी सानिया के साथ लेक पैलेस में बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी।

पत्नी सानिया के साथ लेक पैलेस में बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी।

उदयपुर के पिछोला झील में बोटिंग का लुफ्त उठाते बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज।

उदयपुर के पिछोला झील में बोटिंग का लुफ्त उठाते बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज।

पंकज ने अपना 36वां जन्मदिन उदयपुर के होटल लेक पैलेस में मनाया।

पंकज ने अपना 36वां जन्मदिन उदयपुर के होटल लेक पैलेस में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *