Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व आईएएस बोरड़ के प्रशिक्षण से होगा होम्योपैथी का सार्वजनिकरण

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। होम्योपैथी के सार्वजनिकरण मुहिम में बुधवार को जंक्शन में अबोहर रोड स्थित श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोसायटी विद होलेस्टिक एण्ड होम्योपैथिक अप्रौच (ऊषा) की तरफ से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी व बीसीएमएचओ डॉ. ज्योति धींगड़ा थी। प्रशिक्षण में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम ने हिस्सा लिया। जिला कलक्टर नथल डिडेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सहयोगिन, आंगनबाड़ी सहायिका और एएनएम को फिल्ड कार्यांे की महत्ता को मानव संसाधान विकास में सबसे अहम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *