पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकतार्ओं की पदयात्रा, खच्चर रेहड़ा-साइकिल पर हुए सवार, कोई निकला पैदल
by seemasandesh
टाउन की धानमण्डी से भारत माता चौक तक निकाली पदयात्रा, केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में कमी करने व महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग के साथ चलाए जा रहे महाभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर पदयात्रा निकाली गई। टाउन की धानमण्डी से लेकर भारत माता चौक के नजदीक स्थित पेट्रोल पम्प तक निकाली गई पदयात्रा में कांग्रेस नेता, पार्टी से चुने गए जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता खच्चर रेहड़ों व साइकिलों पर सवार होकर बाजार में निकले। पदयात्रा में कई कार्यकर्ता पैदल भी शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के झण्डे लहराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकतार्ओं ने मोदी सरकार मुदार्बाद, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो, रसोई गैस के दाम कम करो आदि नारे लगाते हुए बाजार के मुख्य-मुख्य मार्गांे से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, विधायक पुत्र भूपेन्द्र चौधरी, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रवीणा मेघवाल, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, संगरिया नगर पालिकाध्यक्ष सुखवीर सिद्धू, कांग्रेस नेता विनोद गोठवाल, गुरमीत सिंह चन्दड़ा, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व उपप्रधान अमरसिंह, राजेन्द्र प्रसाद, भूपेन्द्र नेहरा, जिला परिषद डायरेक्टर मनीष गोदारा, पार्षद मदन बाघला, मनोज सैनी, अब्दुल हाफिज, एडवोकेट जाकिर हुसैन, नन्दू गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि निरंजन नायक, पूर्व उपसरपंच बलराज सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। धानमण्डी में कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालय के सामने स्थित शैड से रवाना होकर पदयात्रा जाकिर हुसैन पार्क, इन्द्रा चौक, सुभाष चौक, हिसारिया मार्केट, लालाजी चौक, यातायात पुलिस थाना होते हुए भारत माता चौक के नजदीक स्थित चिमनलाल महेन्द्र प्रताप पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान विधायक पुत्र भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि 7 जुलाई से 17 जुलाई तक चलाए गए महाभियान के दौरान किए गए विरोध-प्रदर्शन का उद्देश्य केन्द्र सरकार को यह अवगत करवाना है कि आज महंगाई से आम आदमी कितना त्रस्त है। वह महंगाई की मार झेल रहा है। विशेषकर डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। यह सब उसकी पहुंच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि डीजल 100 रुपए और पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि वह ऐसे कदम उठाए जिससे पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में कमी हो और महंगाई पर भी अंकुश लगे। वहीं संगरिया नगर पालिकाध्यक्ष सुखवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि वर्तमान के हालातों से मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार झूठों की सरकार और चंद कारपोरेट घरानों के लिए बनी है। यह सरकार आम आदमी, किसानों का खून चूसकर व उनके बच्चों के अधिकार छीनकर कुछ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। केन्द्र सरकार इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड?े का काम कर रही है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है। कांग्रेस ने भी प्रदेशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरूआत है। केन्द्र सरकार की जड़ों को हिलाकर ही दम लिया जाएगा।