Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिक्षकों ने कहा-तानाशाही फरमानों पर रोक लगे

सीमा सन्देश न्यूज. जैतसर। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा श्रीविजयनगर के अध्यक्ष मोईन खान के नेतृत्व में 16 सूत्री मांग पत्र के सम्बंध में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 4 जीबी में प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ अध्यापकों सहित समस्त शिक्षकों को न्यायपूर्ण स्थानांतरण का अवसर देने, ओपीएस लागू करने, प्रत्येक शिक्षक को उचित समयावधि में पदोन्नति देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, उप प्रधानाचार्य पद पर 50% सीधी विभागीय भर्ती करने, तानाशाही फरमानों व मनमानी पर रोक लगाने, रिक्त पदों को भरने आदि मांगें रखी गई। प्रतिरोध दिवस का आयोजन करते हुए सभा की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक विक्रम बिश्नोई, अध्यापक बसन्त कुमार, रोहिताश यादव, ज्ञान चंद, बलविंदर संधू, अजीत सिंह, अध्यापिका शशि छाबड़ा, नीरज कुमारी और सुनीता रानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *