गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब साढ़े तीन माह पुराने पोक्सो एक्ट के मामले में जिले की गोलूवाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी व पीड़िता के दादा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है। गोलूवाला पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि 4 जून को गांव अयालकी निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर भादंसं की धारा 451, 354, 354क, 323, 341, 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में भादंसं की धारा 498ए, 451, 354, 354क, 323, 341, 143 व 7/8 पोक्सो एक्ट प्रमाणित पाए जाने पर अनुसंधान के बाद आरोपी श्रवण कुमार (56) पुत्र रामचन्द्र शर्मा, रविन्द्र कुमार (35) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा व विनोद कुमार (37) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी नम्बर 3, गांव अयालकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पोक्सो कोर्ट हनुमानगढ़ में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागृह हनुमानगढ़ भिजवा दिया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।