Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोर्न फिल्म केस में समन पर गहना वशिष्ठ:एक्ट्रेस ने कहा- पूछताछ से भाग नहीं रही, मुझे तो पुलिस की तरफ से बुलाए जाने का इंतजार था, बहुत खुलासे करने हैं

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो राज कुंद्रा पोर्न केस में पुलिस पूछताछ से बच रही हैं। गहना ने कहा कि वो पुलिस की ओर से बुलाए जाने का इंतजार कर रही हैं और उन्हें नहीं लगता है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गहना और दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। गहना को रविवार दोपहर तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था, लेकिन वो नहीं गईं।

मुंबई पहुंचने में 2 दिन का वक्त लगेगा- गहना
एक न्यूज वेबसाइट से गहना ने कहा- मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। मुझे क्राइम ब्रांच के दफ्तर जाना था, लेकिन नहीं जा सकी। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को बता दिया है। मुझे पूछताछ के संबंध में हाल ही में पता लगा है और मंुबई पहुंचने में मुझे दो दिन का वक्त और लगेगा। मैं सड़क के रास्ते सफर कर रही हूं और अभी वैक्सीनेशन भी नहीं हुआ है। मंुबई वापस जाने से पहले मुझे RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट चाहिए होगी। मेरे अकाउंट सीज हैं और मेरे पास कहीं और जाने के पैसे नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मैं मुंबई से बाहर भले हूं, लेकिन पूछताछ से भाग नहीं रही हूं। दरअसल, मैं पुलिस की तरफ से बुलाए जाने का इंतजार कर रही थी। तकनीकी तौर पर मुझे नहीं लगता है कि गिरफ्तार किया जाएगा। मैं लगातार प्रेस से बातचीत कर रही हूं और काफी कुछ मुझे मालूम है, जो मैं पुलिस को बताना चाहती हूं। मेरे पास खुलासा करने के लिए काफी कुछ है।

पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े नाम बताने को तैयार- गहना
इससे पहले समन भेजे जाने पर गहना की तरफ से बयान आया था कि वे पुलिस को उन सभी लड़कियों और लोगों के नाम बताने तैयार हैं, जो पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इसके पहले गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने किसी को पोर्न फिल्म शूट करने के लिए मजबूर नहीं किया। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठ बोल रही हैं।

काम का लालच देकर पोर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे
6 महीने पहले पोर्न वीडियो बनाने के केस में अरेस्ट हो चुकी गहना पर आरोप थे कि उन्होंने 87 पोर्न वीडियो बनाए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इन्हें देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है, जिसका चार्ज 2000 रुपए रखा गया है। पुलिस ने बताया था कि गहना स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेसेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। काम के बदले में हर फिल्म के लिए 15 से 20 हजार रुपए देती थीं। लगभग 5 महीने जेल में बिताने के बाद, दिंडोशी सेशन कोर्ट ने आखिरकार उन्हें जमानत दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *