Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रकृति प्रेमी रामरिद्ध भादू की स्मृति में पौधे लगाये

रावतसर (सीमा सन्देश)। चक 4 एएम में समाजसेवी व प्रकृति प्रेमी रामरिद्ध भादू के देवलोकगमन पर आज उनके निवास स्थान पर रस्म पगड़ी के बाद सभी गणमान्य नागरिकों रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनके सुपुत्रों रामदत्त व रामनिवास भादू द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खेजड़ली बलिदान दिवस के अवसर पर अपने पिता की पुण्य स्मृति में अपने निवास स्थान पर एक खेजड़ी का पौधा लगाया। साथ ही 100 पौधे अपने रिश्तेदारों व अन्य सार्वजनिक व धार्मिक जगहों पर लगाने के लिए वितरित किये। इस मौके पर सेवानिवृत मुख्य वन संरक्षक भैराराम भादू , 22 एजी सरपंच धर्मपाल थालोड़, पूर्व सरपंच कृष्ण सिहाग, पवन भादू, जगदीश पूनियां, हेतराम गिला, रामकुमार गोदारा, बाबूराम धेतरवाल, रामरख लोहमरोड़, बुधराम सीगड,Þ रंगलाल सुथार, पृथ्वीराज गोदारा, कानाराम देहड़ू, कृष्ण सिहाग, प्रेम सिहाग व अन्य समाज बन्धू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *